चतरा, फरवरी 12 -- चतरा, प्रतिनिधि। गुरुवार को चतरा जिले के सभी सरकारी बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। विभिन्न बैंक संगठनों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मियों ने अपनी-अपनी शाखाओं में ताला बंद रखा। शहर के कई प्रमुख स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों में 12 फरवरी 2026 को "नेशनवाइड जनरल स्ट्राइक" में शामिल होने का आह्वान किया गया था, जिसका असर जिले में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। पोस्टर में एंटी-वर्कर लेबर कोड का विरोध, बैंकों, एलआईसी और जीआईसी में निजीकरण व विनिवेश पर रोक, आईडीबीआई बैंक की बिक्री रोकने, बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई वापस लेने, युवाओं के लिए स्थायी नियुक्ति सुनिश्चित करने, आउटसोर्सिंग और संविदा प्रथा खत्म करने तथा एनपीएस हटाकर ओपीएस बहाल करने जैसी मांगें प्रमुख रूप से उठाई गई हैं। इसके साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.