वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के 400 दिन पूरे होने पर गुरुवार को भी कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। ऐलान किया है कि प्रदेश में बिजली के निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के विरोध में 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल में एक लाख से अधिक कर्मचारी शामिल होंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि संघर्ष समिति की कोर कमेटी की मीटिंग में यह तय किया गया है कि फरवरी की प्रस्तावित हड़ताल की तैयारी के लिए जनवरी में प्रदेश में छह बिजली महापंचायतें होंगी। ये महापंचायतें वाराणसी, ओबरा-अनपरा, आगरा, केस्को, मेरठ और लखनऊ में होगी। इसमें बिजली कर्मियों के साथ किसान, आम उपभोक्ता और केंद्रीय ट्रेड यूनियन भी सम्मिलित होंगे। जनवरी में संघर्ष समिति के केंद...