हजारीबाग, फरवरी 10 -- चरही, प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष मंगलवार को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मजदूरों के साथ सांकेतिक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। केंद्रीय श्रमिक संगठनों के निर्णय पर भारत सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों को ध्वस्त कर उद्योगपतियों एवं पूंजीपतियों के समर्थन में मजदूर एवं कोयला उद्योग विरोधी चार लेबर कोड लागू किए जाने के विरोध में 12 फरवरी को कोयला उद्योग सहित अन्य क्षेत्रों में राष्ट्रीयव्यापी एकदिवसीय हड़ताल आहूत की गई है। जिसको लेकर सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के सभी श्रमिकों से हड़ताल में शत-प्रतिशत भागीदारी देने की अपील की गई। मौके पर जेसीएमयू के सचिव धीरज कुमार मांझी, अध्यक्ष सोमरा मुंडा, क्षेत्रीय सचिव अकल उरांव, अनवर अहमद, राजकुमार वर्मा, अश्विनी कुमार, विवेक कुमार, एवीएन यूसीडब्ल्यू ...