रामगढ़, फरवरी 2 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोलफील्ड मज़दूर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उदय सिंह और संचालन अशोक गुप्ता ने किया। इसमें 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर चर्चा हुई। अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड लागू करने का प्रयास कर रही है, जो मजदूरों के हक-अधिकार पर सीधा हमला है। भुरकुंडा शाखा सचिव पप्पू सिंह ने कहा कि सरकार कोयला कंपनियों को तेजी से निजीकरण की ओर धकेल रही है। इसीएल और बीसीसीएल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कहा कि इसीएल में समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, जबकि बीसीसीएल में शेयर बेचे जा रहे हैं। अशोक गुप्ता, मंजीत सिंह, संजय यादव आदि वक्ताओं ने कहा कि 12 फरवरी की हड़ताल ऐतिहासिक होगी। बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.