लातेहार, फरवरी 12 -- चंदवा प्रतिनिधि। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को चंदवा बस स्टैंड परिसर में झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता धनेश्वर तुरी ने की, जबकि संचालन अनिल उरांव ने किया। सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद साहू ने केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चार नए श्रम कानून लाकर पुराने 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर दिया गया है, जिससे मजदूरों के अधिकारों में कटौती हुई है और बड़े कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि नए कानूनों से श्रमिकों का शोषण बढ़ेगा, कार्य के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 तक किए जा सकेंगे और मालिकों को मनमाने ढंग से छंटनी की छूट मिल जाएगी। उन्होंने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.