प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकाय प्रभाग) प्रयागराज की ओर से तीन राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण कार्य एक जुलाई से शुरू किया जाएगा। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के संयुक्त निदेशक व विभागाध्यक्ष मोहम्मद तय्यब के अनुसार एक साल तक चलने वाले पहले सर्वेक्षण में ग्रामीण अंचलों और शहरी क्षेत्रों में रोजगार, शिक्षा व अन्य कारणों से हो रहे पलायन की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाएगा। दूसरे राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण में ऋण और निवेश का आकलन किया जाएगा। इस सर्वेक्षण का प्रथम चरण जुलाई-2026 से फरवरी 2027 व दूसरा चरण मार्च-2027 से जून-2027 तक चलेगा। तीसरे सर्वेक्षण में ग्रामीण परिवारों की भूमि और पशुधन की स्थिति और कृषि परिवारों का स्थिति का आकलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण में पलायन का होगा आकलन इस स...