नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रव्यापी मोर्चा बनाकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की जगह पारित विकसित भारत जी-राम-जी विधेयक को वापस लेने के लिए सरकार को मजबूर करेगी। उन्होंने कहा कि यह कानून राज्यों और गांवों के खिलाफ है। राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, गुरुवार रात केंद्र सरकार ने एक ही झटके में मनरेगा के 20 वर्षों को ध्वस्त कर दिया। यह विधेयक मनरेगा का पुनर्गठन नहीं है, बल्कि अधिकार आधारित और मांग आधारित गारंटी को खत्म कर इसे एक सामान्य योजना में बदल दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया, यह विधेयक राज्य-विरोधी और गांव-विरोधी है तथा इसे दिल्ली से नियंत्रित किया जाएगा। मनरेगा ने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.