बिजनौर, सितम्बर 24 -- लीड बैंक अधिकारी अखिल कुमार ने बताया कि आगामी 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के मद्देनजर बैंक ग्राहकों से अपने आवश्यक बैंकिंग कार्य 25 सितंबर तक निपटा लेने की अपील की गई है। एलडीएम अखिल कुमार ने बताया कि हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में नियमित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे नकद जमा एवं निकासी, चेक संबंधी कार्य, ड्राफ्ट, केवाईसी, ऋण संबंधी आवश्यक कार्य तथा अन्य शाखा-आधारित बैंकिंग कार्य समय रहते पूरे कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- जिले में 26 से 30 सितंबर तक पांच दिन बंद रह सकती हैं शाखाएं बैंक की ओर से ग्राहकों से अपील की गई है कि वे 25 सितंबर तक अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाकर पूर्ण कर लें। इससे ह...