राष्ट्रव्यापी पुतला दहन कार्यक्रम के तहत भगवानपुर में महागठबंधन का प्रदर्शन
हाजीपुर, अक्टूबर 7 -- लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को राष्ट्रव्यापी पुतला दहन कार्यक्रम के अंतर्गत भगवानपुर में महागठबंधन के कार्यकर्त्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह एवं निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम महागठबंधन के प्रखंड संयोजक तेज नारायण साह के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की और संबंधित पदाधिकारियों से इस्तीफे की मांग उठाई। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, जिला उपाध्यक्ष सुबोध राय, मूलनिवासी संयोजक दिलीप राय, राम जी राम, पवन सिंह,मदन महाराज सहित काफी संख्या में महागठबंधन के लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- प्रखंड मुख्यालय पर इंडिया गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार, मोदी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.