राष्ट्रव्यापी जागरण और जन भागीदारी से नशा मुक्त होगा भारत: कुलपति
आजमगढ़, अगस्त 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में रविवार को कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार की अध्यक्षता में 'नशा मुक्त युवा व विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने देखा। े कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि नई पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने के लिए व्यापक जनजागरण की जरूरत है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नुक्कड़ नाटक और अन्य सांस्कृतिक माध्यमों से गांवों और चौराहों पर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षित युवा इस अभियान की जिम्मेदारी उठाएं तो नशा मुक्त भारत का लक्ष्य अवश्य हासिल किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रव्यापी जागरण और जन भागीदारी से नशा मुक्त होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.