राष्ट्रवीर दुर्गादास के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
फिरोजाबाद, अगस्त 13 -- नगर में गुरुवार को राष्ट्रवीर दुर्गादास की जयंती विचार गोष्ठी एवं हवन के साथ मनाई। सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि राष्ट्रगीत दुर्गादास अपने राष्ट्र के प्रति पूरी तरह निष्ठावान रहे। विचार गोष्ठी में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। महापौर ने कहा कि दुर्गादास ने धर्म और राष्ट्रपति रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वह एक महान योद्धा, पराक्रमी के साथ-साथ राष्ट्रभक्त थे जिनके शौर्य की गाथा आज भी अमर है। उनका जन्म 13 अगस्त 1638 में हुआ था। विधायक सदर ने कहा कि दुर्गादास एक कुशल रणनीतिकार और अपने राष्ट्र के प्रति निष्ठावान थे। उनका त्याग और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.