कन्नौज, फरवरी 11 -- कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। भाजपा इस दिवस को 'समर्पण दिवस' के रूप में मनाती है।कार्यक्रम के तहत एक जिला संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने की। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष फर्रुखाबाद रूपेश गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामवीर कठेरिया ने किया। मंच पर पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र भदौरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी एवं हरिवक्स सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद र...