सासाराम, जुलाई 3 -- डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू में आयोजित भाजपा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में बिहार सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय अखंडता के प्रतीक थे। उनका योगदान देश हमेशा याद रखेगा। मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को भारत से मजबूती से जोड़े रखने के लिए डॉ. मुखर्जी ने सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने बताया कि डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सभी बूथों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदानों को किया याद यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्र की एकता-अखंडता का लिया संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...