बदायूं, मार्च 15 -- बदायूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत बिनावर, मुजरिया, सहसवान नगर, दातागंज ग्रामीण, म्याऊं, बगरैन मंडल में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। बिनावर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का कुंवरगांव में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने शुभारंभ किया।केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि संगठन का विस्तार तभी संभव है, जब कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच सक्रिय रहकर संवाद स्थापित करें। भाजपा कार्यकर्ता समाज के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखते हैं और लोगों की समस्याओं को समझकर उन्हें संगठन से जोड़ने का प्रयास करते हैं।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्र समर्पण की भावना से जुड़ा हुआ है। पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार ने कहा जनसंघ से प्रारंभ हुई यह वैचारिक यात्रा आज भारतीय जनता पार्टी ...