बागेश्वर, मार्च 30 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भाजपा देवलचौरा मंडल का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने किया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन की राष्ट्रवादी विचारधारा, कार्यसंस्कृति, सेवा-भाव एवं 'राष्ट्र प्रथम' के मूल मंत्र को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल मार्गदर्शन ही नहीं, बल्कि बूथ से लेकर शिखर तक संगठन को और अधिक सुदृढ़, सशक्त एवं जन-जन से जोड़ने की प्रेरणा का सशक्त केंद्र बनेगा। संगठन की शक्ति को जन-जन तक पहुंचाकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा भी प्राप्त हुई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभा गढ़िया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, ज्येष्ठ प्रमुख निर्मला फर्त्याल, कार्यक्रम...