राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने मनाया चौथा स्थापना दिवस
मथुरा, अगस्त 22 -- राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने चौथे स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए लोगों से रक्तदान की अपील की। इसके बाद उन्होंने कार्यालय पर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। मथुरा जिला अध्यक्ष करण शर्मा ने दावा किया कि राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव मैदान में उतरेगा। मथुरा विधानसभा क्षेत्र से भी पार्टी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जनता के समर्थन और आशीर्वाद पर पूरा भरोसा है। मौका मिलने पर मथुरा की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए काम किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव आदेश मिश्रा, उपाध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह, अल्पस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.