नई दिल्ली, अगस्त 4 -- राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव का सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा पुलिस विभाग में आउट ऑफ टर्न उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नति देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान केवल एक खिलाड़ी का नहीं, बल्कि प्रदेश की प्रतिभा, मेहनत और संकल्प का सम्मान है। राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी यादव ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कुल 199 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक हासिल किया।पहले राष्ट्रमंडल खेल में रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय न...