देहरादून, अगस्त 6 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रमंडल खेल में जूडो के 63 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले दून की उन्नति शर्मा को उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से सम्मानित किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने डिफेंस कॉलोनी स्थित निवास पर शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह आने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत के लिए अनेक पदक जीतकर उत्तराखंड और देश का गौरव बढ़ाती रहेंगी। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भूपिंदर नेगी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए दून के पांच मुक्केबाज चयनित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...