रामगढ़, अक्टूबर 2 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राधा गोविन्द विवि में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर विश्वविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर कुलाधिपति बीएन साह ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन और स्वस्थ समाज की पहली सीढ़ी है। महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को अपने आचरण में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा की स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।विद्यार्थियों यह भी पढ़ें- स्वच्छता अपनाना गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि को स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन क...