पटना, जनवरी 30 -- सत्य एवं अहिंसा की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी नीति और सिद्धांतों से आज के युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। ये बातें रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बापू की शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहीं। रालोमो के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि शहादत दिवस समारोह में विधायक माधव आनंद और आलोक कुमार सिंह भी मौजूद रहे। मौके पर मदन चौधरी, प्रशांत पंकज, सुभाष चंद्रवंशी, हिमांशु पटेल, बृजेंद्र पप्पू, अंगद कुशवाहा स्मृति कुमुद, अशोक राम, आरके सिन्हा, जंग बहादुर कुशवाहा, सिम्मी कुमारी और अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...