बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- मंसूरचक। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की मंसूरचक अंचल परिषद् द्वारा निरंजन ईश्वर की अध्यक्षता में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जयंती मनाई गयी। पार्टी के राज्य परिषद सदस्य सत्यनारायण महतो ने कहा कि आज शास्त्री और गांधी के कार्य और विचारधारा पर हमला ही नहीं खत्म किया जा रहा है जो देश और समाज के लिये कलंक है। इसकी रक्षा करने के लिये हमलोंगो को संगठित रूप में आगे आने की जरूरत है। सभा को अंचल मंत्री कॉ बिंदेश्वरी महतो ने गांधी को आजादी की लड़ाई का मुखर योद्धा बताया। समारोह को राम नरेश महतो,शिवचन्द्र महतो, मो परवेज मो मुर्तुजा रामचंद्र महतो रंजीत कुमार आदि ने भी संबोधित किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गांधी के विचार आज भी सांप्रदायिक सौहार्द और लोकतंत्र के लिए प्रासंगिक,,,,, यह भी पढ़ें- ...