कमलाकान्त सुन्दरम, फरवरी 26 -- अयोध्या राम मंदिर में वासंतिक नवरात्र के पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन का संभावित कार्यक्रम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को मिल गया है। इसके मुताबिक राष्ट्रपति राम मंदिर में डेढ़ घंटे का समय गुजारेंगी। वह राम मंदिर के दूसरे तल पर राम नाम मंदिर में कांची शंकराचार्य स्वामी विजयेन्द्र सरस्वती द्वारा पूजित श्रीराम यंत्र स्थापना के पूजन में यजमान के रूप में शामिल होंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति रजत प्लेट पर स्वर्णांकित राम नाम की पट्टिका की भी स्थापना कराएंगी। इस पूजन का निर्धारित मुहूर्त 19 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे है। यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि ने हिन्दुस्तान को शिष्टाचार भेंट में दी। उन्होंने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास ने राम नाम की बड़ी महिमा बताई है। उ...