जमशेदपुर, जुलाई 23 -- झारखंड आंदोलनकारी, अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिल बहादुर ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर में आंदोलनरत छात्रों पर कथित लाठीचार्ज, सरकार के प्रति व्यक्त की जा रही संवेदनहीनता तथा प्रख्यात शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को एक विस्तृत अनुरोध-पत्र ई  मेल द्वारा भेजकर तत्काल संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग की है।दिल बहादुर ने कहा कि देश का युवा वर्ग भारत के भविष्य का आधार है। छात्रों, युवाओं एवं उनके समर्थकों द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें रखना संविधान प्रदत्त अधिकार है। यदि ऐसे आंदोलनों के दौरान अनुचित बल प्रयोग हुआ है, तो इसकी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए तथा तथ्य सामने आने पर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध विधिसम्मत का...