राष्ट्रपति से सम्मानित हुईं मुनमुन भट्टाचार्य, धनबाद गौरवान्वित
धनबाद, सितम्बर 6 -- धनबाद के मध्य विद्यालय बरमसिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक मुनमुन भट्टाचार्य को शनिवार को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिया। झारखंड से एकमात्र मुनमुन भट्टाचार्य को यह अवार्ड मिला। पुरस्कार समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुनमुन भट्टाचार्य समेत पुरस्कार प्राप्त करनेवाले देश के चयनित शिक्षकों से भेंट की। उन्होंने शिक्षकों से बातचीत भी की। पुरस्कार मिलने के बाद धनबाद के शिक्षा क्षेत्र में जश्न का माहौल है। महत्वपूर्ण यह है कि धनबाद के किसी शिक्षक को यह पुरस्कार 27 साल बाद मिला है। सुरेश कुमारी मेहता को वर्ष 1999 के लिए पांच सितंबर 2000 को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिला था। पुरस्कार प्राप्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.