रामपुर, मार्च 25 -- सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर सांसद नदवी ने महामहिम से शिष्टाचार भेंट कर रामपुर की गंभीर समस्याओं और विकास के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान सांसद ने राष्ट्रपति के सामने मांगों को रखते हुए कहा कि रामपुर में पहले कई बड़ी फैक्ट्रियां और चीनी मिलें संचालित थीं, जो किसी कारणवश बंद हो गई हैं। इनके बंद होने से क्षेत्र के हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने इन मिलों को दोबारा से चालू करवाने की मांग की ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। रामपुर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी है। मेडिकल कॉलेज न होने के कारण गरीब और आम जनता को सही समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। सांसद ने रामपुर...