नई दिल्ली, मार्च 30 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने 30 मार्च 1919 को हुए ऐतिहासिक चांदनी चौक रौलेट सत्याग्रह की घटना से अवगत कराया। राष्ट्रपति मुर्मू ने शहीदों के बलिदान की लौ जीवित रखने का आह्वान किया। कहा कि वर्तमान पीढ़ी को हमारे शहीदों के ऋण के प्रति सदैव कृतज्ञ रहना चाहिए। राष्ट्रपति ने शताब्दी यात्रा-वीर विट्ठलभाई पटेल कॉफी टेबल बुक को राष्ट्रपति भवन पुस्तकालय में शामिल करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.