राष्ट्रपति-सीएम से सम्मानित शिक्षिका ने भी दिया प्रत्यावेदन
प्रयागराज, सितम्बर 3 -- प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शिक्षा और नवाचार के लिए 2023 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित फतेहपुर के प्राथमिक विद्यालय अस्ती की प्रधानाध्यापिका आशिया फारूकी भी यूपीटीईटी की ओएमआर भरने में हुई गलती के लिए प्रत्यावेदन देने बुधवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पहुंचीं थीं। आशिया फारूकी ने ओएमआर पर रोल नंबर शब्दों में तो सही लिखा था लेकिन गोला भरने में एक अंक में गड़बड़ी हो गई थी। इससे उनका परिणाम रिजेक्ट हो गया था। नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मान पाने के अलावा कई पुरस्कार जीतने वाली आशिया यूपीटीईटी का परिणाम रिजेक्ट होने के कारण तनाव में दिख रही थीं। यह भी पढ़ें- UPTET 2026: नॉर्मलाइजेशन के फेर में दशमलव के हजारव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.