राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित नीतीश दुबे ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
गोड्डा, मई 19 -- गोड्डा, प्रतिनिधि। हाई स्कूल, बंदनवार लखनपहाड़ी में आज एक प्रेरणादायक एवं भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई समाजसेवी एवं राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक से सम्मानित नीतीश दुबे ने की। समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने वाले नीतीश दुबे ने एक बार फिर यह साबित किया कि वे केवल सम्मानित व्यक्तित्व ही नहीं, बल्कि समाज के सच्चे प्रेरणास्रोत भी हैं। यह भी पढ़ें- सरस्वती हाई स्कूल बनहा का 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत रिजल्ट, टॉपर विद्यार्थी हुए सम्मानितसम्मानित विद्यार्थियों का पुरस्कार अपने पूर्व संकल्प के अनुरूप, नीतीश दुबे ने वर्ष 2026 की मैट्रिक (10वीं) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाई स्कूल, बंदनवार लखनपहाड़ी के शीर्ष 3 विद्यार्थियों को टैब प्रदान कर सम्मानित किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.