नई दिल्ली, जनवरी 26 -- भारतीय वायु सेना की फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनकर ने 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर औपचारिक परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह भारतीय महिलाओं के लिए बहुत ही सम्मान का पल रहा। यह अक्षिता की व्यक्तिगत उपलब्धि और भारतीय सेना में महिलाओं के बढ़ते जोर का प्रतीक था।कौन हैं अक्षिता धनकर हरियाणा के झज्जर के कासनी गांव में जन्मीं अक्षिता धनकर भारतीय वायु सेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट हैं। उनके पिता भी भारतीय वायु सेना में देश की सेवा दे चुके हैं। अक्षिता ने दिल्ली के श्री गुरु तेग बहादुर खासला कॉलेज में पढ़ाई की, जहां वे राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में शामिल हुईं। उन्होंने जल्द ही कैडेट सार्जेंट मेजर (सीएसएम) का पद हासिल कर लिया। इससे भारतीय वायु सेना में शामिल होने का उनका सपना पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.