अयोध्या। संवाददाता, मार्च 19 -- वासंतिक नवरात्र के साथ गुरुवार से शुरू होने वाले हिंदी नववर्ष के प्रथम दिन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन राम मंदिर में हो रहा है। वह यहां श्रीराम नाम मंदिर व श्रीराम यंत्र स्थापना के पूजन मे हिस्सा लेंगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सभी प्रकार के पास स्थगित कर दिए गए हैं। रंगमहल बैरियर के प्रवेश द्वार को समारोह में आमंत्रित अतिथियों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। आम श्रद्धालुओं को भी इस दौरान रामलला का दर्शन सुलभ होगा। सभी दर्शनार्थियों को बिड़ला धर्मशाला के सामने आदि गुरु रामानंदाचार्य द्वार से प्रवेश मिलेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव ने बताया कि गुरुवार को मां अमृतानंदमयी अपने 1100 से अधिक भक्तों के साथ पधार चुकी हैं। मन्दिर आंदोलन और निधि संकलन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.