नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को ईस्टर की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। ईस्टर ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु ईसा मसीह का पुनर्जीवित होना लोगों को सत्य, प्रेम, करुणा, त्याग और क्षमा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। मुर्मु ने कहा, इस अवसर पर, आइए हम सद्भाव, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहराएं और एक बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करें। राष्ट्रपति ने भारत और विदेश में रहने वाले सभी लोगों, विशेषकर ईसाई समुदाय को अपनी शुभकामनाएं और बधाई दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...