अयोध्या, मार्च 18 -- अयोध्या, संवाददाता। राम मंदिर के दूसरे तल पर राम नाम यंत्र स्थापना के ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को अयोध्या पधार रही हैं। यह कार्यक्रम धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रपति का अयोध्या प्रवास सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने अभूतपूर्व बंदोबस्त किए हैं। ..........अभेद्य सुरक्षा घेराराम मंदिर के भीतर से लेकर बाहर तक 7000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। जल, थल और वायु तीनों मार्गों से सुरक्षा को पुख्ता किया गया है। राम जन्मभूमि परिसर से लेकर संपूर्ण अयोध्या नगरी को सुरक्षा व्यूह रचना में जकड़ लिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने पहले से ही सभी संवेदनशील स्थानो...