अयोध्या, मार्च 3 -- Ayodhya News: राम नगरी अयोध्या के लिए आगामी 19 मार्च का दिन बेहद ऐतिहासिक होने जा रहा है। वासंतिक नवरात्र के पावन प्रथम दिवस और हिंदू नववर्ष के उल्लास के बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राम मंदिर के द्वितीय तल पर आयोजित 'श्रीराम यंत्र' एवं 'श्रीराम नाम मंदिर' स्थापना समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। इस अति-विशिष्ट कार्यक्रम के बावजूद, प्रशासन और ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि रामलला के दरबार में आम भक्तों की हाजिरी पर कोई रोक नहीं लगाई जाएगी।श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और शासन-प्रशासन के अधिकारियों के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा व्यवस्था का जो खाका खींचा गया है, उसमें आम श्रद्धालुओं की भावनाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। चूंकि 19 मार्च को नव संवत्सर (नया साल) का प्रारंभ हो रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.