राष्ट्रपति मुर्मु का दो दिवसीय ओडिशा दौरा स्थगित
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 28 अक्तूबर से प्रस्तावित दो दिवसीय ओडिशा दौरा स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अगले हफ्ते राज्य के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान आने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। मुख्य सचिव कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि मौसम के खराब होने और सुरक्षा सावधानियों को देखते हुए राष्ट्रपति का दौरा स्थगित कर दिया गया है। मुर्मु को 28-29 अक्तूबर को रायरंगपुर और अपने गृह जिले मयूरभंज का दौरा करना था।मयूरभंज जिला प्रशासन के अनुसार, उनका कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया है, बल्कि इसे पुनर्निर्धारित किया गया है। अधिकारी ने बताया कि अब वह 4-5 नवंबर को मयूरभंज का दौरा करेंगी। यह भी पढ़ें- चार दिन बाद आएगा चक्रवाती तूफान अर्नब? इन राज्यों में कई दिन भारी बारिश की आशंका आईएमडी ने शनिवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.