आरा, जुलाई 30 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के अबरपुल के समीप स्थित भोजपुर महिला कला केंद्र की संचालिका अनीता गुप्ता को 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति महोदया की ओर से आमंत्रण प्राप्त हुआ है।

आमंत्रण पत्र का वितरण यह आमंत्रण पत्र गुरुवार को भारतीय डाक विभाग के अधिकारियों व संबंधित डाकिया की ओर से सम्मान व गरिमा के साथ उनके निवास स्थान अबरपुल के समीप बाबू बजारी साह का मंदिर पर पहुंचाया गया। यह अवसर न केवल अनीता गुप्ता के लिए बल्कि संपूर्ण भोजपुर और भारतीय डाक विभाग के लिए भी अत्यंत गर्व व सम्मान का विषय है। डाक विभाग को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि राष्ट्र के सर्वोच्च संवैधानिक पद से भेजे गए इस प्रतिष्ठित निमंत्रण पत्र को सम्मानपूर्वक पहुंचाने का अवसर मिला।

महिल...