बिजनौर, फरवरी 27 -- राष्ट्रपति भवन में संगीत नाटक अकादमी की ओर से आयोजित संगीत समारोह में बांसुरी वादक सौभाग्य गंधर्व ने तबला वादक नागेश्वर कर्ण तथा संतूर वादिका विथिका टिक्कू के साथ यादगार जुगलबंदी प्रस्तुत की और नजीबाबाद वासियों को गौरवान्वित किया। 21 फरवरी 2026 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के समक्ष भव्य संगीत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नजीबाबाद निवासी बांसुरी वादक सौभाग्य गंधर्व ने तबला वादक नागेश्वर कर्ण जी तथा संतूर वादिका विथिका टिक्कू जी के साथ यादगार जुगलबंदी प्रस्तुत की। सुन्दरलाल गंधर्व के पुत्र सौभाग्य गंधर्व ने कहा, "यह मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है कि राष्ट्रपति भवन जैसे पाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.