राष्ट्रपति भवन पहुंचकर अभिभूत हुए एकलव्य विद्यालय के छात्र
विकासनगर, अगस्त 30 -- एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कालसी के छात्र-छात्राओं के लिए नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन का शैक्षणिक भ्रमण यादगार और प्रेरणादायी रहा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन की भव्यता और देश की संवैधानिक व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट भी की। राष्ट्रपति भवन भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने भवन की ऐतिहासिक विरासत, भव्य स्थापत्य कला और राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन परिसर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों और संग्रहालय का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने वहां देश के गौरवशाली इतिहास, लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक संस्थाओं से जुड़ी जानकारी हासिल की।राष्ट्रपति से भेंट का अवसर विद्यार्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.