भागलपुर, अगस्त 1 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित 'गृह सत्कार' समारोह के लिए कहलगांव प्रखंड के रमजानीपुर पंचायत अंतर्गत कुतुबपुर पहाड़िया टोली निवासी संजय पहाड़िया और उनकी पत्नी मिली देवी का चयन किया गया है।प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जिला कल्याण शाखा से प्राप्त पत्र के आलोक में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत पहाड़िया समुदाय के लाभार्थियों की मुख्य एवं प्रतीक्षा सूची तैयार की गई थी। इसी क्रम में संजय पहाड़िया और मिली देवी का नाम जिला कल्याण कार्यालय द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह के लिए प्रेषित किया गया, जिसे स्वीकृति प्रदान की गई है।यह यह भी पढ़ें- Chapra News: हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह आज , होनहार व...