हरिद्वार, अक्टूबर 7 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देवसंस्कृति विवि के आलोक कुमार पाण्डेय को एनएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक माय भारत - राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रपति पुरस्कार 2022-23 से सम्मानित किया। इस समारोह में राष्ट्रपति भवन की ओर से देसंविवि को परिवार को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। देसंविवि प्रमुख डॉ प्रणव पण्ड्या व शैलदीदी, कुलपति शरद पारधी, कुलसचिव बलदाऊ सहित विवि परिवार ने आलोक कुमार को बधाई दी। आलोक पाण्डेय ने डिजिटल साक्षरता, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, डिजिटल इंडिया जैसे जन-कल्याणकारी अभियानों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.