राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मास्टर नजमुद्दीन का निधन
चंदौली, जुलाई 29 -- चहनियां। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं शिक्षक नेता मास्टर नजमुद्दीन का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत, शिक्षक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और शुभचिंतकों में शोक है। लोगों ने इसे शिक्षा और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मास्टर नजमुद्दीन का पैतृक निवास क्षेत्र के नैढ़ी गांव में था। उन्होंने अपने लंबे शैक्षिक जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। वे गवर्नमेंट कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य, उत्तर प्रदेश राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय सचिव तथा ए.ओ. मुस्लिम इंटर कॉलेज, लल्लापुरा, वाराणसी के सदस्य रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.