घाटशिला, अप्रैल 10 -- जादूगोड़ा। ग्रुप केंद्र जमशेदपुर में गुरुवार को शौर्य दिवस मनाया गया। जवानों की शहादत को स्‍मरण करने के लिए रेंज कार्यालय जमशेदपुर के उप महानिरीक्षक डॉ. जयदेव केसरी एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जमशेदपुर के उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने शहीद स्‍मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों के सम्‍मान में क्‍वार्टर गार्ड पर ध्‍वज भी फहराया। इसी क्रम में एक विशेष सैनिक सम्‍मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कैंप परिसर के सभी अधिकारी, अधीनस्‍थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे। वहीं, समारोह में नौ वीर नारियों, वीरता पदक विजेताओं को अंग वस्त्र भेंट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक प्राप्त दो कार्मिकों निरीक्षक रविशंकर और सिपाही विक्रम लोहार को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उर्मिल गारी उपमहानिरीक्षक(चिकित्सा...