अयोध्या, मार्च 19 -- अयोध्या, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र की विधिवत प्रतिष्ठापना की। नव संवत्सर के पावन अवसर पर राष्ट्रपति ने रामलला के चरणों में शीश झुकाकर आरती उतारी और श्रद्धा निवेदित की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राष्ट्रपति के साथ विधि-विधान से रामलला की पूजा-अर्चना की। तीनों ने मंदिर परिसर में सभी देवों के समक्ष शीश झुकाया। राष्ट्रपति ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर दीवारों पर उकेरी गई आकृतियों का भी अवलोकन किया। पूज्य संतों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना की गई। यह यंत्र दो वर्ष पूर्व जगद्गुरु शंकराचार्य व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.