राष्ट्रपति ने लोगों को दी ईद-उल-अजहा की बधाई
नई दिल्ली, मई 27 -- नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर नागरिकों को बधाई दी। सभी से समाज में प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देने के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने एक संदेश में कहा कि यह त्योहार भक्ति, त्याग और निस्वार्थता का प्रतीक है। मुर्मु ने कहा, 'यह हमें मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है, विशेषकर उन लोगों की जो वंचित हैं। आइए इस अवसर पर हम समाज में प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को और मजबूत करें।' राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर सभी देशवासियों और विदेश में रहने वाले भारतीयों (विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों) को बधाई और शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- सभापति ने ईद उल अजहा की बधाई दी यह भी पढ़ें- राज्यप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.