मथुरा, मार्च 19 -- दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में अक्षय पात्र फाउंडेशन ने 5 अरबवीं थाली परोसने का उत्सव पिछले मंगलवार को मनाया। 25 वर्ष की इस यात्रा के उत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल हुए। कार्यक्रम में अक्षय पात्र के संस्थापक चेयरमैन और इस्कॉन बेंगलुरू के प्रेसिडेंट कमधु पंडित दास तथा वाइस चेयरमैन चंचलापति दास उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विषय 'सुपोषित और सुशिक्षित भारत से विकसित भारत' था, जिसने विकसित भारत के लिए बाल पोषण और शिक्षा की दिशा में सामूहिक प्रयासों को रेखांकित किया। अक्षय पात्र के कुछ पूर्व लाभार्थी, छात्र, अभिभावक, शिक्षक और सरकारी स्कूलों के कर्मचारी भी उपस्थित थे। उत्सव के दौरान राष्ट्रपति ने बच्चों को उपहार दिए और उन्हें भोजन प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.