नई दिल्ली, मार्च 18 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद, नवरेह और साजिबू चेइराओबा त्योहारों की पूर्व संध्या पर बुधवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने कहा कि नव वर्ष के आगमन पर इन त्योहारों का उत्सव मनाना भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंध का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उत्सव नई आशाओं, नए संकल्प और सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि मैं कामना करती हूं कि ये सभी त्योहार भारत के विभिन्न समुदायों को प्रेम, सौहार्द्र और स्नेह के बंधन में बांधें और सभी के लिए खुशहाली तथा सुख-समृद्धि लेकर आएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...