देहरादून, जनवरी 29 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को राष्ट्रपति निकेतन के ऐतिहासिक परिसर में परिवहन विभाग की ओर से जन जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर यातायात नियमों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सालावाला के छात्रों ने भावनात्मक नुक्कड़ नाटक के जरिए नियमों की अनदेखी के घातक परिणामों को दर्शाया। साथ ही रोड सेफ्टी क्विज और पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और गुड समैरिटन कानून की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने कहा कि दुर्घटना में घायल की मदद करने वाला व्यक्ति समाज का नायक है, जिसे कानून पूरी सुरक्षा देता है। संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा और राष्ट्रपति निकेतन की प्रबंधक एकता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.