अयोध्या, मार्च 19 -- अयोध्या, संवाददाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान राम के दर्शन किए। मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर उन्होंने पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से भगवान राम की आराधना की। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का विशेष माहौल रहा। पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। उनका यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रपति राम मंदिर के दूसरे तल पर स्थापित किए जा रहे राम नाम यंत्र के स्थापना कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या आई हैं। यह यंत्र मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से स्थापित किया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राम नाम यंत्र की स्थापना अत्यंत शुभ और पवित्र मानी जाती है। राष्ट्रपति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.