गाजियाबाद, अक्टूबर 26 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन करने पहुंचेंगी। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के साथ ट्रांस हिंडन जोन को नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है। वहीं, रूट भी डायवर्ट रहेगा। ऐसे में आज घर से रूट देखकर निकलें। कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वीवीआईपी शामिल रहेंगे। इंदिरापुरम में 1200 बेड के यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन समारोह रविवार सुबह करीब 11 बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसका उद्घाटन करेंगी। इसे लेकर शनिवार को एसपीजी और कमांडों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा बलों ने शाम से ही डेरा डाल रखा है। इसके अलावा दो हजार से अधिक जवान कार्यक्रम स्थल से लेकर रूट पर सुरक्षा व्यवस्था में लगाए जाएंगे। शनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.