अयोध्या, मार्च 13 -- अयोध्या,संवाददाता। वर्ष प्रतिपदा तदनुसार 19 मार्च को श्रीराम नाम मंदिर एवं श्रीराम यंत्र की स्थापना के पूजन में शामिल होने यहां आ रही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पूर्वाह्न 11 बजे राम मंदिर पहुंच कर सबसे रामलला के चरणों में शीश झुकाएंगी। रामलला की आरती -पूजा के बाद वह सीधे परकोटा के उत्तर -पश्चिम में निर्मित मां दुर्गा मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिवस का पूजन करेंगी। पुनः उसी मंदिर के बगल वीवीआईपी के लिए स्थापित लिफ्ट से प्रथम तल पर आएंगी और फिर पश्चिम से राम मंदिर को जोड़ने वाले कारीडोर से गुजरते हुए राम परिवार का दर्शन करेंगी। पुनः राम मंदिर के दूसरे तल पर पूर्वाह्न 11.55 बजे के निर्धारित मुहूर्त में श्रीराम नाम मंदिर व श्रीराम यंत्र की स्थापना के लिए पूजन करेंगी। पुनः वापस लौटकर परिसर का अवलोकन करते हुए ग्रीन हाउस में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.