रांची, फरवरी 26 -- रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को दिन में विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचीं। उनका विशेष विमान दिन के 10.30 बजे रांची आया। यहां पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनक स्वागत किया। वह जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आयी थीं। स्वागत के बाद वह हेलीकॉप्टर से लगभग 10.55 बजे जमशेदपुर से लिए रवाना हो गईं। जमशेदपुर के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह 4.20 बजे हेलीकाप्टर से पुन: रांची एयरपोर्ट पहुंचीं। इसके बाद वह विमान में बैठकर शाम 4.55 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुईं। इस क्रम में एयरपोर्ट में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल से लेकर पूरी सड़क पर पुलिक बल की तैनाती की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.